विज्ञापन
 
Home >> International News >> International >> Kabul Suicide Bomber Kills Nine Near Airport

काबुल में आत्मघाती हमले में 10 की मौत

agency | Sep 18, 2012, 09:58AM IST
 
 


 काबुल. अफगानिस्तान के काबुल में मंगलवार को हुए एक आत्मघाती हमले में 12 लोगों की मौत हो गई। मरने में वालों में सात विदेशी भी शामिल थे। हमले की जिम्मेदारी 'हज्ब ए इस्लामी' ने ली है। यह हमला अमेरिका में बनी इस्लाम विरोधी फिल्म से नाराज होकर किया गया।
 
काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास गुजर रही एक मिनी बस को निशाना बनाकर यह हमला किया गया। इसमें एक महिला का हाथ माना जा रहा है, जिसने कमर में बंधे हुए बम से खुद को उड़ा लिया। मारे गए सभी विदेशी रूस और दक्षिण अफ्रीका के नागरिक थे, जो एक कॉन्ट्रेक्ट पर विदेशी कंपनी में काम कर रहे थे।
 
वहीं  विवादित अमेरिकी फिल्म को लेकर विभिन्न देशों में प्रदर्शन थम नहीं रहे हैं। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को सैकड़ों लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया और अमेरिकी सैन्य अड्डे पर पथराव किया। कारों में आग लगा दी और ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। काबुल के पुलिस प्रमुख मोहम्मद अयूब सालांगी ने बताया कि राजधानी के पूर्व में नाटो के गढ़ और अमेरिकी सैन्य अड्डों वाले क्षेत्र में जलालाबाद रोड पर प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में छोटे बच्चे भी शामिल थे।
 
 
पढ़े:(पैगंबर का अपमान करने वाले शख्स की तस्वीर सामने आई)
 
वहीं, पाकिस्तान में ऐसे ही प्रदर्शन में सोमवार को दो व्यक्ति की मौत हो गई। ‘इनोसेंस ऑफ इस्लाम’ नामक इस फिल्म में पैगंबर हजरत मोहम्मद की भूमिका लेकर विवाद है। खैबर पख्तूनख्वा के दीर जिले में प्रदर्शन किया जा रहा था। करीब एक हजार लोग जुटे थे। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक व्यक्ति मारा गया। दो लोग घायल हो गए। इस तरह अलग-अलग देशों में फिल्म को लेकर हुए प्रदर्शनों में करने वालों की संख्या 18 हो चुकी है।

इस बीच, पाकिस्तान में सुप्रीम कोर्ट ने दूरसंचार विभाग के अधिकारियों से यू-ट्यूब जैसी साइट पर दिखाए जा रहे फिल्म के वीडियो ब्लॉक करने को कहा है। चीफ जस्टिस इफ्तिखार चौधरी की अध्यक्षता वाली बेंच के निर्देश के बाद करीब 750 वीडियो लिंक ब्लॉक किए गए हैं।
विवादित फिल्म: पाकिस्तान में हजारों की भीड़ ने बैरिकेड तोड़ा
पोर्न मूवी डायरेक्टर ने बनाई थी विवादास्पद फिल्म
फिल्म निर्देशक ने बोला था झूठ, 'डेजर्ट वॉरियर' से बना दी 'इनोसेंस ऑफ मुस्लिम्स'
PHOTOS: आस्ट्रेलिया तक पहुंची विरोध की आग, अमेरिका भेज रहा सैनिक
 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment