मैक्सिको सिटी. कतर हर लिहाज से दुनिया का सबसे अमीर देश है, लेकिन उसके निवासी दुनिया के सबसे खुश लोग नहीं हैं। सबसे लंबी औसत उम्र (जीवन प्रत्याशा) वाले जापानी भी दुनिया के सबसे खुश लोग नहीं हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा कॉलेज ग्रेजुएट वाला देश कनाडा भी इस मामले में बहुत आगे नहीं है।
दरअसल खुश रहने के मामले में तो ये देश टॉप 10 में भी शामिल नहीं हैं। दुनिया के सबसे खुश लोग तो लैटिन अमेरिका में रहते हैं। दुनियाभर के लोगों पर किए गए एक सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के खुशमिजाज लोगों वाले शीर्ष 10 देशों में 7 लैटिन अमेरिकी हैं।
यहां तक कि हैप्पीनेस इंडेक्स के मामले में ग्वाटेमाला जैसा देश भी टॉप में है जो कई दशकों तक गृह युद्ध से जूझता रहा है। यही नहीं दुनिया में सबसे ज्यादा हत्याएं ही इस देश में होती हैं। मानव विकास सूचकांक, शिक्षा और प्रतिव्यक्ति आय में के मामले में संयुक्त राष्ट्र की सूची में ग्वाटेमाला इराक से एक पायदान ही ऊपर रह था, लेकिन सकारात्मक भावनाओं यानी खुशी के मामले में वह 7वें पायदान पर है।
यहां काम करने वाले 30 वर्षीय सर्फिग इंस्ट्रक्टर लुज कैस्टिलो के मुताबिक ग्वाटेमाला हमेशा मुस्कुराते रहने वाले दोस्ताना व्यवहार रखने वाले लोगों का देश है। सभी तरह की समस्याओं से घिरे रहने के बावजूद वे जिस प्राकृतिक सुंदरता से घिरे हैं वह उनको तनाव मुक्त रखती है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए अंदर की स्लाइड पर क्लिक करें...