लीबिया की संसद ने चुना नया प्रधानमंत्री
agency | Sep 14, 2012, 11:00AM IST

शकूर पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी उस देश में स्थिरता लाना है, जहां सशस्त्र बलों का दिन प्रतिदिन प्रसार हो रहा है। लीबिया के निवर्तमान अंतरिम प्रधानमंत्री के सहायक अबु शकूर इस्लामी और उदारवादी दोनों समूहों के स्वीकार्य नेता हैं। वे पिछले साल लीबिया में हुए गृह युद्ध के बाद सरकार के पहले निर्वाचित प्रमुख हैं।






