पिछले साल केट मिडलटन की सेमी न्यूड तस्वीर छापने के बाद विवादों में आई इटली की मैगजीन ‘ची’ ने अब प्रेग्नेंट केट मिडलटन की तस्वीर छापी है। इसमें केट बिकिनी पहने हुए समंदर किनारे टहल रही हैं। यह तस्वीर तब की है, जब केट कैरेबियन आइलैंड मस्टीक में अपने पति प्रिंस विलियम के साथ छुट्टियां मनाने गईं थीं। इस पर शाही परिवार ने तीखी प्रतिक्रिया भी जाहिर की है। सूत्रों के अनुसार शाही परिवार ने इन तस्वीरों की निंदा करते हुए इन्हें निजता का उल्लंघन करने वाला बताया है।
वेलेंटाइन डे पर सार्वजनिक हुईं ऐसी तस्वीरों से ब्रिटेन का राजपरिवार नाराज है। ऐसा इतालवी गॉसिप पत्रिका ‘ची’ ने बताया है। यह मैगजीन पहले भी केट की अर्धनग्न तस्वीर प्रकाशित कर चुकी है।