जापान की मीडिया के मुताबिक सड़क मार्ग पर बनी एक सुरंग के ढह जाने से कई गाड़ियां उसमें फंस गई हैं. ये घटना राजधानी टोकियो से 80 किलोमीटर पश्चिम ससागो टनल में हुई है. जापान के सरकारी प्रसारक एनएचके के मुताबिक सुरंग से काला धुआं निकल रहा है और अनुमान है कि वहां आग लगी है.वहीं खबरों के मुताबिक़, राहतकर्मियों को कुछ जले हुए शव भी बरामद मिले हैं.
राजधानी टोकियो की ओर जा रहे चोउ एक्सप्रेस वे पर बनी ये सुरंग अचानक ढह गई. यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "हमें अभी ये नहीं पता कि सुरंग में कितनी गाड़ियां फंसी हैं."इस अधिकारी ने ये भी बताया कि एक महिला को सुरंग से बाहर निकालने के बाद अस्पताल ले जाया गया. दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं.
तस्वीरों में देखें...