इस आलसी भिखारी की कमाई सुनकर चकित रह जाएंगे आप!
दैनिकभास्कर.कॉम | Jul 22, 2012, 10:36AM IST

ओकलाहोमा शहर से इस महीने के शुरूआती दिनों में पुलिस ने शेन वारेन को बिना परमिट भीख मांगने के मामले में गिरफ्तार किया था। अधिकारियों को सूचना मिली थी कि 45 वर्षीय शेन नियमों का उल्लंघन कर रहा है और 200 डॉलर की परमिट फीस चुकाए बिना ही भीख मांग रहा है। पुलिस ने पूछताछ के लिए शेन को हिरासत में लिया था।
जांच में जब पुलिस ने शेन से नौकरी न करने का कारण पूछा, तो इसपर शेन का जवाब था कि वह काफी आलसी है और भीख मांगकर ही वह प्रतिवर्ष 60,000 डॉलर कमा लेता है।
पहले तो पुलिस अधिकारी ने शेन को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया, लेकिन 20 मिनट बाद ही शेन उसी जगह पर फिर से भीख मांगता दिखाई दिया। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके ओकलाहोमा काउंटी जेल भेज दिया है।






