दुनिया के अंत की भविष्यवाणी आखिरकार गलत साबित हो गई. बीते शुक्रवार का दिन माया कैलेंडर के हिसाब से सही साबित नहीं हुआ। माया कैलेंडर के हिसाब से 21 दिसंबर 2012 को दुनिया का अंत निश्चित था। इस दिन माया कैलेंडर भी ख़त्म हो गया।
दुनिया भर के वैज्ञानिक इस बात की भविष्यवाणी करने में लगे हुए थे। उनका कहना था कि इस बात में कोई भी संदेह नहीं है कि दुनिया का अंत हो जाएगा। अगर इसे मजाक के तौर पर ही लें तो यह प्रलय किस तरह का होता। काला धूमकेतू, अकाल, बड़े ज्वालामुखी का फटना, जानलेवा जलवायु परिवर्तन और कैंसर की महामारी जैसे लक्षण प्रलय की निशानी हो सकते थे।
dainikbhaskar.com अपने पाठकों को बता रहा है दुनियाभर के वैज्ञानिकों की राय और अगर सच में धरती पर प्रलय आ जाता तो कैसा होता भयानक मंजर|
(दुनियाभर का ताजा हाल जानने के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें)