एक यंग रिसर्चर के मुताबिक उल्कापिंड के टुकड़े बहुमूल्य है। इस उल्कापिंड के टुकड़े की कीमत 2200 डॉलर प्रति ग्राम (1.21 लाख रुपए प्रति ग्राम) है जो सोने से करीब 40 गुना अधिक है। रूसी विज्ञान अकादमी के सदस्य विक्टर ग्रोशोस्की ने कहा, हम चेबरकुल झील के पास उल्कापिंड के 50 टुकड़े मिलने की पुष्टि करते हैं।
अकादमी ने इन टुकड़ों का रासायनिक परीक्षण किया। यह साबित हुआ कि ये बाहरी अंतरिक्ष से आए थे। यह उल्कापिंड रेगुलर कॉन्ड्राइट्स श्रेणी का है। इसमें लौह, क्राइसोलाइट और सल्फाइट के तत्व पाए गए हैं।
रशियन एकेडमी ऑफ साइंस की टीम ने यह टुकड़े एकत्रित किए हैं। जिनका येकेटेरिंगबर्ग स्थित यूरल्स फेडरल यूनिवर्सिटी की लेबोरेट्री में परीक्षण चल रहा है। इसमें 10 फीसदी तक आयरन मिला है।