विज्ञापन
 
Home >> International News >> International >> Meteor Shower Over Russia Sees Meteorites Hit Earth

सोने से 40 गुना महंगा है उल्कापिंड, 1.21 लाख रुपए है एक ग्राम की कीमत

1 of 4 Photos
मॉस्को। सेंट्रल रूस में शुक्रवार को गिरे उल्‍का पिंड के टुकड़े (देखें तस्‍वीरें) सोने से भी 40 गुना महंगे हैं। (वीडियो) रूसी वैज्ञानिकों ने सोमवार को घोषणा की है कि उन्हें शुक्रवार को गिरे उल्कापिंड के 50 टुकड़े मिल गए हैं। यह टुकड़े शुक्रवार को रूस की उराल की पहाडिय़ों और चेलियाबिंस्क के आसपास गिरे थे।  
 
एक यंग रिसर्चर के मुताबिक उल्कापिंड के टुकड़े बहुमूल्य है। इस उल्कापिंड के टुकड़े की कीमत 2200 डॉलर प्रति ग्राम (1.21 लाख रुपए प्रति ग्राम) है जो सोने से करीब 40 गुना अधिक है। रूसी विज्ञान अकादमी के सदस्य विक्टर ग्रोशोस्की ने कहा, हम चेबरकुल झील के पास उल्कापिंड के 50 टुकड़े मिलने की पुष्टि करते हैं। 
 
अकादमी ने इन टुकड़ों का रासायनिक परीक्षण किया। यह साबित हुआ कि ये बाहरी अंतरिक्ष से आए थे। यह उल्कापिंड रेगुलर कॉन्ड्राइट्स श्रेणी का है। इसमें लौह, क्राइसोलाइट और सल्फाइट के तत्व पाए गए हैं। 
 
रशियन एकेडमी ऑफ साइंस की टीम ने यह टुकड़े एकत्रित किए हैं। जिनका येकेटेरिंगबर्ग स्थित यूरल्स फेडरल यूनिवर्सिटी की लेबोरेट्री में परीक्षण चल रहा है। इसमें 10 फीसदी तक आयरन मिला है। 

 


आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment