विज्ञापन
 
Home >> International News >> International >> Meteorite Hits Russian Urals: Fireball Explosion Wreaks Havoc, Up To 1200 Injured

PHOTOS: रूस की इस घटना ने दिला दी हिरोशिमा-नागासाकी की याद

1 of 17 Photos
सेंट्रल रूस के यूराल इलाके में शुक्रवार को आसमान से 'बम' बरसा था। बताया जा रहा है कि यह उल्‍का पिंड का विस्‍फोट है। चेल्‍याबिंस्‍क शहर में कुदरत के इस अजीबोगरीब कहर की चपेट में आकर इलाके में एक लाख घर तबाह हुए हैं और पौने दो अरब रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। स्‍थानीय गवर्नर के मुताबिक इससे एक बिलियन रूबल (1,803,342,086 रुपये) की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। 
 
रूस के आपात मामलों के मंत्रालय ने ताजा बयान जारी कर कहा है कि इस हादसे में जख्‍मी होने वाले लोगों की तादाद 1200 पहुंच गई है। इनमें 200 से अधिक बच्‍चे हैं। घायलों का अस्‍पताल में इलाज कराया गया है। करीब 50 लोग ही अभी अस्‍पताल में हैं। किसी की भी शख्‍स के मौत की खबर नहीं है।
 
उल्‍का पिंड के शहर में गिरने से कम से कम छह रिहायशी इमारतों को नुकसान पहुंचा है। हादसे में इन इमारतों की हजारों खिड़कियां तहस-नहस हो गईं। पार्किंग में खड़ी कारों के अलार्म बजने शुरू हो गए। शहर में इमरजेंसी के हालात पैदा हो गए। पुल्‍कोवो ऑब्‍जर्वेटरी के सरगेई स्मिरनोव ने एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में कहा कि अगले कुछ घंटों में इसी तरह के एक और उल्‍का पिंड के धरती के वातावरण में प्रवेश करने की संभावना है।
 
तस्‍वीरें देखने के लिए‍ आगे के स्‍लाइड्स पर क्लिक करें...(फोटो: रूस के यूराल में चेल्‍याबिंस्‍क शहर में उल्‍का पिंड गिरे तो शहर के रिहायशी इलाके के ऊपर कुछ इस तरह का नजारा था)
 
 
 
 
अंतर्राष्ट्रीय जगत का आज की मुख्य ख़बरें
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment