अमेरिका की पहली महिला मिशेल ओबामा की एक वीडियो क्लिप इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है। शनिवार को यू-ट्यूब पर पोस्ट हुई यह वीडियो क्लिप कॉमेडी टॉक-शो की है। इस वीडियो क्लिप को करीब पांच लाख बार देखा जा चुका है और 10 हजार से ज्यादा बार 'लाइक' किया जा चुका है।
वीडियो में मिशेल इस शो की होस्ट जिम्मी फैलॉन के साथ डांस स्टेप्स मिलाते हुए दिख रही हैं। मिसेज ओबामा इसमें ढीली पैंट और स्वेटर पहने हुई हैं जबकि फैलॉन लंबे और भूरे बालों वाला विग लगाए हुए हैं। दोनों 'इवोलुशन ऑफ मॉम डांसिंग' नामक कार्यक्रम में परफॉर्म कर रहे हैं। यह कार्यक्रम ओबामा के 'लेट्स मूव' अभियान के प्रचार-प्रसार से संबंधित है। इस अभियान के तहत युवाओं को फिटनेस और पोषण के प्रति जागरुक किया जाता है।
मिशेल ने अपने 'लेट्स मूव' अभियान के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने तीन साल पहले इसे शुरू किया था लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है।