लॉस वेगास। मिर्स यूनिवर्स 2012 का ताज इस बार मिस अमेरिका
ओलविया कल्पो के माथे पर सजा है। कल्पो 2012 की मिस यूनिवर्स (
फोटो) चुनी गई हैं। लॉस वेगास के एक शानदार होटल में 88 देशों की खूबसूरत हसीनाओं को पछाड़ कर मिस अमेरिका ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने खाते में किया। कल्पो की उम्र बीस साल है। पिछले साल की मिस यूनिवर्स अंगोला की लीला लोपेज ने कल्पो को ताज पहनाया।
(देखें, शिल्पा सिंह की इनसे रहा खतरा)
फिलिपींस की जैनी तुगोनो दूसरे नंबर पर रहीं तो वेनेजुएला की इरेने सोफिया इसर कुइंतेरो तीसरे नंबर पर आईं। इसके बाद का स्थान मिस ऑस्ट्रेलिया, मिस ब्राजील के नाम रहा।
भारतीयों को सबसे अधिक निराशा
शिल्पा सिंह से हुई। शिल्पा टॉप टेन में भी स्थान बनाने में नाकाम रहीं। वह टॉप 16 में स्थान बना पाईं। इस बीच, पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने कहा कि शिल्पा भारत को 89 देशों के बीच 2007 के बाद पहली बार टॉप 16 में लेकर गईं।"
दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला चुनने का मुकाबला लॉस वेगास के प्लेनेट हॉलीवुड रिजॉर्ट एंड केसिनो में हुआ। एक अनुमान के अनुसार, मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के टेलीविजन ब्रॉडकास्ट को 180 देशों में करीब सौ करोड़ दर्शकों ने देखा। प्रतियोगिता में इस बार कुल 89 देशों की सुंदरियों ने भाग लिया।
आगे क्लिक करके देखिए मिस यूनिवर्स 2012 का फाइनल इवेंट की