Home >> International News >> International >> Mumbai Attacks Case: India 'disappointed' At US Immunity For ISI
26/11 की जांच के लिए भारतीय दल पाक पहुंचा
Agency
| Dec 21, 2012, 11:36AM IST

इस्लामाबाद. 26/11 को हुए मुंबई पर आतंकी हमले की जांच के सिलसिले में भारत का चार सदस्यीय विधि विशेषज्ञ दल एक न्यायिक आयोग के विचारणीय मुद्दों को अंतिम रूप देने के लिए पाकिस्तान पहुंच गया है।
गृह मंत्रालय के एक संयुक्त सचिव के नेतृत्व वाले इस प्रतिनिधिमंडल में गृह एवं विदेश मंत्रालयों के कानूनी विशेषज्ञ शामिल हैं। मुंबई हमले में शामिल एकमात्र जिंदा बचे आतंकवादी अजमल कसाब के अभियोजन को संभालने वाले लोक अभियोजक उज्जवल निकम भी इस दल में शामिल हैं।
अधिकारियों ने वीरवार को कहा कि यह दल बुधवार देर रात पहुंचा। यह दल मुंबई हमले मामले की जांच में भारत जाने वाले दूसरे न्यायिक आयोग के विचारणीय मुद्दों को अंतिम रूप देने के लिए अटॉर्नी जनरल इरफान कादिर सहित अन्य पाकिस्तानी अधिकारियों से वीरवार और शुक्रवार को बातचीत करेगा।
इसके साथ ही पाकिस्तान ने दूसरे आयोग को मुंबई भेजने का फैसला किया है। पहले न्यायिक आयोग के निष्कर्ष आतंकवाद निरोधक अदालत ने खारिज कर दिए थे इसके सदस्यों को चार प्रमुख गवाहों से जिरह करने की अनुमति नहीं दी गई थी।
इनमें जांच का नेतृत्व करने वाले पुलिस अधिकारी, कसाब का इकबालिया बयान दर्ज करने वाले मजिस्ट्रेट और नौ अन्य आतंकवादियों का पोस्टमार्टम करने वाले दो डॉक्टर शामिल हैं। पाकिस्तान के गृहमंत्री रहमान मलिक की दिल्ली यात्रा के दौरान दूसरे न्यायिक आयोग की यात्रा पर सहमति बनी थी।






