विज्ञापन
 
Home >> International News >> International >> 'मुसलमानों के गुस्से' पर न्यूजवीक की जबरदस्त आलोचना

'मुसलमानों के गुस्से' पर न्यूजवीक की जबरदस्त आलोचना

dainikbhaskar.com | Sep 18, 2012, 11:47AM IST
 
 


समाचार पत्रिका न्यूजवीक ने एक बार फिर अपनी कवर स्टोरी से विवाद को जन्म दे दिया है। अपने ताजा अंक में न्यूजवीक ने पैगंबर मुहम्मद के अपमान के बाद दुनिया भर में हो रहे अमेरिका विरोधी प्रदर्शनों (काबुल में 12 की मौत)को 'मुस्लिम रेज'  हेडिंग देकर कवर स्‍टोरी प्रकाशित की है।
अपने  विवादित कवर पेज के जरिए अलग पहचान बना रही इस पत्रिका की तीखी आलोचना हो रही है। हालांकि आलोचना के बाद न्यूजवीक ने कहा है कि इस स्टोरी के जरिए वह विश्वभर के लोगों के विचारों को एक साथ रखकर एक सार्थक बहस की कोशिश कर रही थी।




पत्रिका के इस अंक की मीडिया जगत में जमकर आलोचना हुई। ब्रिटिश अखबार द टेलीग्राफ ने अयान अर्सी की इस कवर स्टोरी की आलोचना करते हुए लिखा, 'एक समय की महान पत्रिका के इस बीमार और भड़काऊ लेख ने गिरा दिया है।' यही नहीं टेलीग्राफ ने तो इस पत्रिका की तुलना अमेरिकी में बनी विवादित फिल्म तक से कर दी।
 
इस कवर स्टोरी में लिखा गया है कि सड़कों पर दिख रहा गुस्सा मुसलमानों की मूल भावना है। वैश्वीकरण और सामूहिक आप्रवास के दौर में इस असहिष्णुता ने सीमाओं को लांघ दिया है और अब यह इस्लाम का मूल चरित्र बन गई है। 
 

पत्रिका के ताजा अंक की आलोचना करते हुए लॉस एंजेलिस टाइम्स ने लिखा, 'पत्रिका के विवादित कवर के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त गुस्सा है, लेकिन क्या इससे पत्रिका की बिक्री पर कुछ फर्क पड़ेगा?'
 
वेबसाइट गॉकर ने  'मुसलमानों के गुस्से की 13 खौफनाक तस्वीरें' शीर्षक से स्टोरी प्रकाशित करके न्यूजवीक की बखिया उधेड़ी है। 
 

पत्रिका ने अपनी स्टोरी का हैशटैग शुरू करके बहस की शुरुआत करने की कोशिश की थी लेकिन ट्विटर पर यूजर्स ने पत्रिका को आइना दिखा दिया। चंद मिनटों के अंदर ही #MuslimRage ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा लेकिन लोगों ने पत्रिका की राय में राय मिलाने के बजाए उसे हंसी का पात्र बना दिया। 
 
रेजा असलान नाम के एक यूजर ने लिखा, 'नए डिजीटल युग में न्यूजवीक का स्वागत है। अपने घटिया कवर पर चर्चा कराने के लिए शुरु किया गया हैशटैग 'मुस्लिम रेज' ट्विटर पर सबसे मजेदार चुटकुला बन गया है।'
 
इवान हिल ने ट्वीट किया, 'शावरमा (एक ईरानी डिश) बेचने वाले लड़के ने मेरा सेंडबिच कुछ ज्यादा ही टाइट पैक कर दिया, मुझे उस छोटे कागज को थोड़ा-थोड़ा करके छुटाना पड़ा। यह है मुसलमानों का गुस्सा।'


 
हालांकि न्यूजवीक अपनी स्टोरी का हरसंभव बचाव कर रही है। यही नहीं न्यूजवीक ने तो ट्विटर पर #MuslimRage तक शुरू कर दिया ताकि यूजर उसकी स्टोरी पर चर्चा कर सके।
 
(आगे क्लिक करके देखिए कुछ अन्य पत्रिकाओं के विवादित कवर पेज)
इस्लाम विरोधी फिल्म से नाराज संगठन ने किया काबुल में आत्मघाती हमला
 
 

 



 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment