विज्ञापन
 
Home >> International News >> Bhaskar Gyan >> NASA Crash Two Probes Into The Moon Monday

अभियान सफल : चंद्रमा से टकराए नासा के दो उपग्रह

1 of 3 Photos
वॉशिंगटन. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चंद्रमा के अध्ययन के लिए भेजे गए दो उपग्रहों को चंद्रमा की सतह से टक्कर मारकर ध्वस्त कर दिया। नासा ने दो उपग्रह ‘एब्ब’ और ‘फ्लो’ ग्रेविटी रिकवरी एंड इंटीरियर लेबोरेटरी (जीआरएआईएल) मिशन के तहत चंद्रमा में भेजे थे।
 
दोनों उपग्रहों का मुख्य कार्य चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र को मापना था और इस साल मार्च से मई के बीच यह काम पूरा कर लिया गया था। 
 
 
ये टक्कर चंद्रमा के उत्तरी ध्रुव के नजदीक एक पहाड़ से कराई गई। इसका उद्देश्य चांद की संरचना का अध्ययन था। जिस स्थान पर इन्हें टकराया गया है, उसका नाम अमेरिका की पहली महिला अंतररिक्षयात्री ‘सैली राइड’ के नाम पर रखा है, उनकी मृत्यु इस वर्ष की शुरुआत में हुई थी।
 
 
क्या है ग्रेल मिशन 
 
एब और फ्लो नामक दोनों स्पेस-क्राफ्ट नासा के ग्रेविटी रिकवरी एंड इंटीरियर लेबोरेट्री(ग्रेल) मिशन के लिए भेजे गए थे। जिन्हें पिछले शुक्रवार को चन्द्रमा की निचली कक्षा में लाने का निर्णय लिया गया उसके बाद इन्हें चन्द्रमा के उत्तरी ध्रुव के पास टकरा दिया गया। अब सैटेलाइट के कैमरों को शिक्षा पर केन्द्रित कर दिया गया हैं। ग्रेल के ‘मून-कैम’ ने 1.15 लाख से अधिक फोटो लिए हैं।

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment