नेवार्क. न्यू जर्सी के सबसे बड़े शहर नेवार्क में मुस्लिमों के बारे में डाटा बेस तैयार करने के लिए अमेरिकियों की निगरानी की गई। यह पूरा अभियान इतना गोपनीय रखा गया कि मेयर को भी इसकी भनक नहीं लगने दी गई।
न्यूयार्क पुलिस विभाग ने 2007 के मध्य में यह मुहिम चलाई। इसमें सादे कपड़े पहने पुलिस कर्मियों ने सर्वे किया। इस तरह ऐसे स्थानों की जानकारी जुटाई गई जहां मुस्लिम काम करते हैं या उनकी दुकानें हैं या वे नमाज पढऩे जाते हैं।
16 मस्जिदों की तस्वीरें भी ली गईं। पुलिस ने इस तरह 60 पेज की रिपोर्ट तैयार की। इसमें किसी तरह के आतंकवाद या आपराधिक व्यवहार का जिक्र नहीं है बल्कि यह एक तरह से नेवार्क के मुस्लिमों के व्यवहार की गाइड है।