भास्कर न्यूज. जहां सिर्फ 60 सेंटीमीटर चौड़ी रेल लाइन पर चलने वाली गाड़ियों से ही जाना-आना संभव है। जहां की कुल आबादी मात्र 18 ही है। जहां दुनिया का सबसे छोटा स्कूल (मात्र तीन विद्यार्थी) चलता है। जहां चार मोहल्ले हैं और इनमें एक में तो सिर्फ एक ही व्यक्ति रहता है। ये है जर्मनी का गांव लटमूर। ये चारों ओर से दलदली क्षेत्र से घिरा हुआ है। दरअसल यह समुद्र से लगा हुआ इलाका है और जब समुद्र उफान पर आता है तो छोटे जहाजों के लिए ये बंदरगाह की तरह भी उपयोग होता है।
आबादी का गणित
कभी यहां कुल आबादी 32 थी, जो 2008 में घटकर 27 रह गई। गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अब ये 18 ही है।