न्यूज डेस्क. संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया में 5 से कम आयु के एक तिहाई बच्चे कुपोषण का शिकार हैं। ये एक ऐसे देश की रिपोर्ट है जहां का नेता चांदी की चॉपस्टिक्स के बिना खाना नहीं खाता था।
नोर्थ कोरिया के नेता किम जोंग का शनिवार को हृदयघात के कारण निधन हो गया। जोंग को दुनिया के सबसे क्रूर तानाशाह नेताओं में शुमार किया जाता है। जोंग अपनी विलासिता के लिए दुनियाभर की विदेश मुद्रा अपनी खुफिया एजेंसी रूम 39 के जरिए एकत्रित करते थे।
एक ओर जहां उनके देश के नागरिक भूख से तड़पते थे, वहीं वो अपने शौक पूरे करने में कोई कसर नहीं रखते थे।
अल जजीरा का यह वीडियो दिखाता है कि किस प्रकार से नोर्थ कोरिया का मासूम भविष्य कुपोषण की आग में झुलस रहा है।