विज्ञापन
 
Home >> International News >> International >> Obama, Romney Spar Over Taxes, Jobs Plans At First Presidential Debate

टेलीफोन पर ओबामा और रोमनी में जोरदार बहस, 34 दिन बाद वोटिंग

Agency | Oct 04, 2012, 08:07AM IST
 
 


वाशिंगटन। अब से ठीक एक महीने बाद छह नवंबर को दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका अपने नए राष्ट्रपति का चुनाव करेगा। मौजूदा राष्ट्रपति बराक ओबामा डेमोक्रेटिक उम्मीदवार और मैसाचुसेट्स के पूर्व गवर्नर मिट रोमनी रिपब्लिकन उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं। 
 
बुधवार को दोनों के बीच राष्ट्रीय टेलीविजन पर बहस की शुरुआत हुई। डेनेवर विश्वविद्यालय में दोनों प्रत्याशियों ने अपनी घरेलू नीति का खाका पेश किया। 16 अक्टूबर को न्यूयॉर्क और 22 अक्टूबर को फ्लोरिडा में डेमोक्रेट और रिपब्लिकन प्रत्याशियों के बीच विदेश नीति सहित अन्य मसलों पर बहस होगी। 
 
राजनीतिक जानकारों के अनुसार ओबामा के लिए दूसरी बार व्हाइट हाउस की राह आसान नहीं होने वाली है। हालांकि चुनाव पूर्व सर्वे में ओबामा को अब भी रोमनी पर बढ़त हासिल है। लेकिन, धीरे-धीरे दोनों के बीच का फासला कम होता जा रहा है। 
 
राष्ट्रीय टेलीविजन पर बहस से ठीक पहले वाल स्ट्रीट की ओर से कराए गए सर्वेक्षण में 49 फीसदी मतदाताओं ने ओबामा का समर्थन किया। 
 
रोमनी के पक्ष में 46 प्रतिशत मतदाता नजर आए। सितंबर के मध्य में ओबामा पांच फीसदी से आगे चल रहे थे। सर्वे के अनुसार हिस्पैनिक, युवा मतदाताओं और महिलाओं के बीच ओबामा ज्यादा लोकप्रिय हैं। वहीं, उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी श्वेत मतदाताओं और पुरुषों में अधिक लोकप्रिय हैं। कॉलेज जाने वाले छात्रों और कामकाजी लोगों को लुभाने की अभी भी होड़ लगी है।

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment