इस्लामाबाद. पाकिस्तान के चीफ जस्टिस इफ्तिखार चौधरी के बेटे अर्सलान इफ्तिखार पर लगे आरोपों की जांच कर रहे आयोग को अचानक भंग कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अब इस मामले में जांच की जरूरत नहीं है। एक दिन पहले ही आयोग ने कहा था कि अर्सलान ने अपराध कबूल लिया है।
जांच आयोग की अध्यक्षता इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख शोएब सडल कर रहे थे। अर्सलान पर आरोप था कि उसने अपनी शाही विदेश यात्राओं के लिए एक बड़े बिल्डर मलिक रियाज हुसैन से 34.2 करोड़ रुपए खर्च करवाए। इसकी जांच के लिए ही आयोग बनाया गया था।
शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के दो जजों की बेंच ने फैसला सुनाया कि अब जांच आयोग को बंद कर देना चाहिए। जांच आयोग ने वीरवार को कहा कि अर्सलान ने हुसैन के खर्च पर दो विदेश यात्राएं कबूल कर ली हैं। इस जांच के छींटे चीफ जस्टिस इफ्तिखार चौधरी पर भी पड़े हैं। उनके बैंक से उनकी आय से अधिक संपत्ति की जानकारी मिली है।
अंदर की स्लाइड में देखें...