विज्ञापन
 
Home >> International News >> International >> One Indian Killed, Three Injured In Us Navy Ship Firing

अमेरिका नौसेना के जहाज की फायरिंग में भारतीय की मौत

dainikbhaskar.com | Jul 17, 2012, 10:35AM IST
 
 



अबु धाबीः फारस की खाड़ी में एक अमेरिकी नौसेना के जहाज की एक छोटी नाव पर फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घटना स्थानीय समयानुसार सोमवार दोपहर ढाई बजे की है। 



संयुक्त अरब अमीरात के जल क्षेत्र में अमेरिका के जहाज यूएसएनएस रेप्पहेनॉक ने .50 केलिबर की मशीनगन से एक छोटी मोटरबोट पर अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हुए। मोटरबोट पर सवार सभी भारतीय थे। 



यूएई के विदेश मंत्री तारेक अल हेदान के मुताबिक एक भारतीय मछुआरे की मौत हुई है और तीन गंभीर  रूप से घायल हैं। अभी यूएई में भारतीय दूतावास ने घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 



वहीं अमेरिकी अधिकारियों ने अपनी नौसेना का बचाव करते हुए कहा है कि मोटरबोट तेजी से जहाज की ओर बढ़ रही थी, कई बार चेतावनियां देने के बाद भी जब वो नहीं रुकी तो जहाज को मजबूरन फायरिंग करनी पड़ी। 


घटना को गंभीरता से लेते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने जांच शुरु कर दी है। विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने घटना के बारे में यूएई से अधिक जानकारी मांगी है। 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment