इंडोनेशिया के मलांग में रहने वाले अब्दुल्ला शोहले की दुनिया में सबसे गहरी दोस्त कोई इंसान नहीं, बल्कि एक बाघिन है। मुलान नाम की इस चार साल की मादा बाघ का वजन 170 किलोग्राम से भी ज्यादा है। 31 वर्षीय अब्दुल्ला इस बाघिन
से डरने के बजाय उसके साथ दिनभर खेलते रहते हैं और दोनों साथ में सोते भी हैं।
अब्दुल्ला इस बाघिन को तब से पाल रहे हैं, जब वह तीन माह की थी। वह उनके साथ उनके घर में ही रहती है। मुलान भी अब्दुल्ला के प्यार को समझती है और उसने आज तक कभी भी पलट कर उन पर हमला नहीं किया है।
तस्वीरों में देखें...