टोक्यो. अगर आपने भी कभी लिफ्ट के जरिए अंतरिक्ष के सफर पर जाने की कल्पना की है, तो आपके लिए खुशखबरी है। जापान की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी-ओबायाशी कॉर्प ने अंतरिक्ष में एलिवेटर बनाने की योजना बनाई है। कंपनी की प्रोजेक्ट लीडर सातोमी कात्सुयामा ने कहा कि अगले 40 साल में अंतरिक्ष के सफर पर लिफ्ट के जरिए जाना संभव हो जाएगा। हम स्पेस एलिवेटर कॉन्सेप्ट पर काम कर रहे हैं।
उम्मीद है कि हम 2025 तक लिफ्ट बनाने का काम शुरू कर देंगे। योजना पर कितना खर्च आएगा, इसका खुलासा नहीं किया गया है। ओबायाशी कॉर्प जापान की जानी-मानी कंस्ट्रक्शन कंपनी है। यह फिलहाल जापान के सबसे ऊंचे टावर -टोक्यो स्काई ट्री पर काम कर रही है। 2,080 फीट ऊंचा यह टावर जल्द ही पूरा हो जाएगी। टावर डिजीटल ब्रॉडकास्टिंग एंटीना की तरह काम करेगा।
1 हफ्ते का समय लगेगा पहुंचने में
29 हजार करोड़ रुपए खर्च आएगा प्रोजेक्ट पर
200 किमी प्रति घंटे की होगी रफ्तार
30 पर्यटक एक बार में सफर पर जा पाएंगे
कार्बन नैनो ट्यूब टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यह लिफ्ट बनाई जाएगी। स्टील से २० गुना ज्यादा मजबूत
कुल लंबाई 96000 किमी
कैसी होगी स्पेस एलिवेटर योजना
सौर-ऊर्जा से संचालित विद्युत मोटर के जरिए कैप्सूल मानव और अन्य सामानों को अंतरिक्ष तक ले जाएगा। इसमें करीब १३ टन तक वजन आएगा।
यहां टर्मिनल स्टेशन और होटल बनाया जाएगा
36000 किमी से आगे का लिफ्ट सफर सिर्फ वैज्ञानिकों के लिए होगा। यहां गुरुत्वाकर्षण मंगल ग्रह के बराबर होगा।