पाकिस्तानी सेना ने गोले बरसा 11 आतंकवादियों को मार गिराया
Source: एजेंसी | Last Updated 14:59(10/02/12)
परचिनार. पाकिस्तान में कुर्रम एजेंसी के मामोजई में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के तीन संदिग्ध ठिकानों पर तोप से गोले बरसाए जिससे 11 आतंकवादियों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए।
आधिकारिक सूत्नों ने बताया कि अफगानिस्तान की सीमा के निकट कुर्रम एजेंसी के मामोजई में सेना ने तीन संदिग्ध आतंकवादी ठिकानों पर तोप के गोले फेंके। इस दौरान 11 आतंकवादियों की मौत हो गई जबकि 19 अन्य घायल हो गए।
पाकिस्तानी सेना इस साल की शुरूआत से कुर्रम में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चला रही है। सेना की सहायता के लिए हेलीकाप्टरों और बमवर्षक विमान भेजे गए है।
उत्तर वजीरिस्तान के मिरानशाह में कल अमेरिकी ड्रोन विमान द्वारा एक मकान पर दो मिसाइलें दागी जाने के बाद चार लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले में आतंकवादी संगठन अलकायदा के स्थानीय नेता बदर मंसूर के मारे जाने की भी खबर है। मंसूर लाहौर में अल्पसंख्यकों के एक धार्मिक स्थल तथा कराची में किए गए कई हमलों में शामिल था।
बुधवार को इससे पहले भी ड्रोन हमले में 10 आतंकवादी मारे गए थे गौरतलब है कि पाकिस्तानी तालिबान के अतंरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन अलकायदा और अफगानिस्तान में पश्चिमी सेनाओं पर हमला कर रहे अफगान तालिबान के साथ तार जुड़े हुए है। यह संगठन देश के पश्चिमोत्तर कबायली इलाकों में सक्रिय है।
Related Articles: