विज्ञापन
 
Home >> Pakistan Beauty Duped Many Americans

पाकिस्तानी सुंदरी ने अमेरिकी जनता को लगाया हजारों डॉलर का चूना

एजेंसी | Apr 01, 2012, 13:43PM IST
 
 


वाशिंगटन.पाकिस्तानी सुंदरी समन हसनेन अमेरिकी जनता पर अपने हुस्न का जादू चलाकर हजारों डालर की ठगी करने का आरोप लगा है।
 
 
अमेरिकी मीडिया रिपोर्टो में समन को एक ठग करार दिया गया है।
 
 
समन और उसके पति जवाद पर ऋण घोटाले के जरिए अमेरिका के कैलिफोर्निया निवासियों को ठगने का आरोप है। इस जोड़ी ने घरों के लिए कर्ज लेने वाले लोगों से उनकी कर्ज की राशि कम कराने का झांसा देकर बड़ी संख्या में रकम वसूली। ये लोग हर व्यक्ति से कम से कम 4500 डालर का कर्ज लेते थे।
 
 
ठगी की रकम से इस्तेमाल समन की प्लास्टिक सर्जरी की राशि,आलिशान मर्सीडिज कार खरीदने और इनके 22 लाख डालर की कीमत वाले घर को खरीदने में किया गया।
 
 
इस गोरखधंधे का शिकार बने लोगों ने समन को बेहद आकर्षक व्यक्तित्व वाली महिला बताया। समन से प्रभावित होकर लोगों ने उसका परिचय अपने कई मित्रों से भी कराया और वे भी इनके जाल में फंस गए।
 
ठगी के शिकार बने लोग जब तय सीमा पर बैंक का कर्ज वापस नहीं कर पाए तो उन्हें अपने घर से हाथ धोना पड़ा। इन लोगों पर कम से कम 17 लोगों को ठगने का आधिकारिक तौर पर आरोप लगाया गया है।
 
 
इस मामले के तूल पकड़ते ही समन सपरिवार पाकिस्तान फरार हो गई। अमेरिका का पाकिस्तान के साथ प्रत्यर्पण करार नहीं है जिसकी वजह से इस जोड़ी पर मुकदमा चलाने के लिए इन्हें अमेरिका ला पाना मुश्किल है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment