विज्ञापन
 
Home >> International News >> Pakistan >> Pakistan Supreme Court Disqualifies Gilani

पाकिस्तान में उथलपुथल: पीएम गिलानी को बड़ा झटका

ag | Jun 19, 2012, 16:28PM IST
 
 



इस्लामाबाद.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रज़ा गिलानी को बड़ा झटका लगा है। वहां की सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री यूसुफ रज़ा गिलानी को अयोग्य घोषित कर दिया है।


इस आदेश के साथ गिलानी का बतौर प्रधानमंत्री पद खाली हो गया है और उनके नेतृत्व वाली कैबिनेट के फैसलों की कानूनी अहमियत खत्म हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश बीती 26 अप्रैल से लागू हुआ है।


अगले प्रधानमंत्री की दौड़ में गिलानी कैबिनेट के तीन नाम हैं। पहला नाम ऊर्जा मंत्री चौधरी अहमद मुख्तार का है। दूसरा कपड़ा मंत्री मखदूम शहाबुद्दीन और तीसरा विदेश मंत्री हिना रब्बानी खर का चल रहा है। नया प्रधानमंत्री चुनने के लिए देर रात तक पीपीपी संसदीय दल की बैठक चली। खबर है कि गिलानी ने अगले पीएम के लिए मखदूम का नाम आगे किया है।


इसका मतलब है कि 26 अप्रैल के बाद गिलानी के नेतृत्व में उनकी कैबिनेट के तकरीबन सभी फैसले कानूनी तौर पर खारिज कर दिए गए हैं। 




 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment