विज्ञापन
 
Home >> International News >> Pakistan >> Pakistan To Send Bin Laden Family To Saudi Arabia

लादेन के परिवार को सऊदी अरब भेजेगा पाक

एजेंसी | Apr 15, 2012, 09:35AM IST
 
 

इस्लामाबाद। अल-कायदा आतंकी ओसामा बिन लादेन के परिवार की जेल की सजा खत्म होने वाली है। पाकिस्तान अगले हफ्ते तक सभी को सऊदी अरब भेज देगा। लादेन की तीन विधवाओं और दो बेटियों को दी गई 45 दिन की जेल की सजा 17 अप्रैल को खत्म हो जाएगी।

उनके वकील मोहम्मद आमिर खलील ने शनिवार को बताया कि सजा खत्म होने के अगले ही दिन उन्हें सऊदी अरब रवाना कर दिया जाएगा। फिलहाल इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है कि सऊदी अरब परिवार को रखने को तैयार हुआ है या नहीं।

ओसामा बिन लादेन के परिवार को पाकिस्तान में गैरकानूनी तरीके से घुसने की वजह से कारावास की सजा सुनाई गई थी। उसके तीनों विधवाओं में से दो सऊदी अरब की हैं जबकि एक यमन की। अमेरिका द्वारा लादेन की हत्या के बाद उसके परिवार को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने गिरफ्तार किया था।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment