विज्ञापन
 
Home >> International News >> Pakistan >> Pakistani Police Arrest Professor On Blasphemy Charge

पाक में प्रोफेसर ईशनिंदा के लिए गिरफ्तार

dainikbhaskar.com | Dec 11, 2012, 11:01AM IST
 
 

इस्लामाबाद. पाकिस्तान पुलिस ने एक प्रोफेसर को ईशनिंदा कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया। मौलवियों और सेमिनरी के छात्रों सहित हजारों लोगों ने इस प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। एसपी खुर्रम रशीद को जांच सौंपी गई है। 
 
 
इफ्तिखार खान नामक यह प्रोफेसर करीब 60 साल का है। इसने कई किताबें लिखी हैं। इसके भतीजे शेख उस्मान ने आरोप लगाया था कि इसने अपनी किताबों में ईशनिंदा की है। उस्मान रावलपिंडी में व्यापारी है। प्रो. खान पीएचडी है और अमेरिका में 12 साल रहने के बाद 1987 में पाकिस्तान लौटा है।
 
 
 
पुलिस ने पहले एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया था। उसके बाद उस्मान ने धर्मगुरुओं और युवाओं से चर्चा की। उसने दावा किया कि उसके चाचा की लिखी किताबों में ईशनिंदा है।
 
 
संपत्ति विवाद के कारण उठा मामला
 
एसपी खुर्रम रशीद ने बताया, खान ने दावा किया है कि उसके और भतीजे उस्मान के बीच 5 करोड़ रुपए की संपत्ति का विवाद है। इसलिए उस्मान उसे फंसाना चाहता है। पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग की अध्यक्ष जोहरा यूसुफ ने कहा कि उन्हें खान और उस्मान के बीच संपत्ति विवाद की जानकारी मिली है। इसलिए पुलिस को एफआईआर दर्ज करने से पहले मामले की जांच करनी चाहिए।
 
 
धमकी और प्रदर्शन
 
रविवार को खान की गिरफ्तारी और एफआईआर के लिए लोग सड़कों पर उतर आए। तहरीक खतम ए नबूवत और पासबान ए इस्लाम ने दावा किया कि अगर सरकार ने खान के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो हालात बेकाबू हो सकते हैं।
 
 
इस तरह का यह पहला मामला नहीं
 
कुछ महीने पहले रिमशा मसीह नामक ईसाई बच्ची को भी ईशनिंदा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था। उसे आतंकियों के साथ अडियाला जेल में रखा गया। उसके घरवालों को पलायन करना पड़ा। बाद में इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने उसे बरी कर दिया। जांच में पता चला कि एक मौलवी ने धार्मिक किताब के पन्ने फाड़ कर रिमशा के शॉपिंग बैग में रख दिए थे।

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment