विज्ञापन
 
 
 
 

अमेरिका ने चेताया, भारत-पाक में हो सकता है परमाणु युद्ध

 
Source: Agency   |   Last Updated 09:36(10/02/12)
 
 
 
 

वॉशिंगटन. अमेरिका ने चेतावनी दी है कि भारत और पाकिस्‍तान के बीच परमाणु युद्ध हो सकता है। अमेरिका का मानना है कि यदि पाकिस्‍तान ने भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को इसी तरह जारी रखा तो एक न एक दिन जंग की नौबत आ जाएगी और यह दोनों पड़ोसी देशों के बीच परमाणु युद्ध का कारण भी बन सकता है।
 
अमेरिकी सेना के टॉप कमांडर एडमिरल सैमुअल लॉकलीयर ने सीनेट कमेटी को यह जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि भारत और पाकिस्‍तान के बीच हाल में किए गए विश्‍वास बहाली के उपायों में थोड़ी प्रगति हुई है।
 
एडमिरल ने अमेरिकी पैसिफिक कमांड को बताया कि पाकिस्तान की सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई में मौजूद तत्व भारत को निशाना बनाने के लिए हिंसक आतंकवादी संगठनों की मदद करते हैं जिस वजह से आपसी रिश्तों में मतभेद पैदा होते हैं। इस मतभेद के चलते दोनों देशों के बीच जंग हो सकती है, जिसके तेजी से परमाणु जंग में बदलने की आशंका है।
 
अमेरिका से परमाणु करार करने को प्रतिबद्ध है भारत

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
8 + 5

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Who looks hotter in red bikini?
Premiere of 'Madhubala - Ek Ishq Ek Junoon'
Just Added

ઉફ્ફ,અ'વાદની આ ગરમી
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment
(1)
Latest | Popular