लंदन.स्काटलैंड,उत्तरी आयरलैंड,वेल्स और देश के पश्चिमी हिस्से में भीषण तूफानी हवाओं की वजह से बिजली की सप्लाई काटनी पड़ी है। हवाई सेवाए अस्त व्यस्त हो गई है तथा लोगों की आवाजाही कम करने के लिए पुलों को बंद कर दिया गया है। इस तूफान में कम से कम दो लोगों के मारे जाने की भी खबर है।
पुलिस ने बताया कि देश में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आया है। उन्होंने बताया कि तुनब्रिज वेल्स में आए तूफान से एक 50 वर्षीय व्यक्ति के वैन पर एक पेड़ गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।