रोम. दुनिया भर के कैथोलिक इसाईयों के धर्म गुरू पोप के निवास स्थान वैटिकन ने जर्मन सरकार की मदद से इंटरनेट पर आधारित एक प्रशिक्षण केंद्र खोला है।
इस केंद्र का मक़सद दुनिया भर के कैथोलिक पादरियों को इस बात का प्रशिक्षण देना है कि वे बच्चों का यौन शोषण करने वालें पादरियों से कैसे निबटें।
पादरियों के यौन शोषण के शिकार बच्चों को बचाने के मुद्दे पर वैटिकन में हुए चार दिवसीय सम्मेलन के बाद ये फ़ैसला लिया गया है।
इस सम्मेलन में लगभग सौ देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था।
सम्मेलन के दौरान वैटिकन के मुख्य अभियोजक ने पादरियों को बताया कि उनके पास पिछले एक दशक में बच्चों के यौन शोषण के चार हज़ार से भी ज़्यादा शिकायतें आई हैं जिनमें एक हज़ार शिकायतें केवल पिछले दो साल में आई हैं।