विज्ञापन
 
Home >> International News >> Pakistan >> Profuse Blasphemy: Mob Burnt A Person After Pulling Out Of Police Station In Pakistan

ईशनिंदा: पाक में थाने से खींच कर भीड़ ने जिंदा जलाया

Agency | Dec 23, 2012, 14:53PM IST
 
 

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के विवादास्पद ईशनिंदा कानून के तहत गिरफ्तार एक व्यक्ति को एक हजार लोगों की भीड़ ने थाने से खींच कर बाहर निकाला और जिंदा जला दिया।
 
शुक्रवार को यह घटना सिंध प्रांत में दादू जिले के सीता गांव में हुई। शनिवार को मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई। भीड़ जब इसे मारपीट कर जला रही थी, पुलिस खामोश खड़ी देखती रही।
 
इस व्यक्ति की उम्र करीब 30 साल थी। एसएसपी उस्मान गनी ने घटना के समय मौजूद थानेदार समेत सभी 10 सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया है। 24 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। 
 
मुसाफिर था, रात को रुका था मस्जिद में: सीता मस्जिद में नमाज करवाने वाले उस्मान मेनन ने बताया कि यह व्यक्ति कोई मुसाफिर था जो रात गुजारने के लिए मस्जिद में रुका था।
 
उसने ईशा की नमाज पढ़ी और रात को वहीं रुक गया। जुमे को सुबह नमाज पढऩे आए लोगों ने वहां कुरआन के कुछ पन्ने फटे देखे तो उन्हें इसी पर शक हुआ। यह मस्जिद में अकेला था। लोगों ने इसे पुलिस के हवाले कर दिया, एफआईआर कर दी।
 
मस्जिद से जब इसकी घोषणा हुई तो हजार लोगों ने थाना घेर लिया और सुबह करीब 8 बजे इसे थाने से निकाल कर मारा पीटा और जिंदा जला दिया। डॉक्टर के अनुसार यह आदमी पूरी तरह जल गया। 
 

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment