विज्ञापन
 
Home >> International News >> International >> Queen Attends UK Cabinet Meeting As Special Guest

रचा इतिहास: 10 डाउनिंग स्ट्रीट पहुंची क्वीन एलिजाबेथ

1 of 3 Photos
लंदन. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में हिस्सा लेकर इतिहास रच दिया। कैबिनेट बैठक में राजपरिवार के किसी सदस्य द्वारा हिस्सा लेने की यह घटना 230 साल बाद हुई।
 
 
इससे पहले 1781 में जॉर्ज-तृतीय ने शांतिकालीन कैबिनेट की बैठक में  हिस्सा लिया था। उनसे भी पहले जॉर्ज-प्रथम ने 1717 में कैबिनेट बैठक की  अध्यक्षता की थी।
 
 
महारानी के पिता किंग जॉर्ज-षष्ठम द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कैबिनेट बैठक में हिस्सा लिया था। महारानी कैबिनेट बैठक में हिस्सा लेने सुबह 10-डाउनिंग स्ट्रीट पहुंची। प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने दरवाजे पर पहुंचकर उनका स्वागत किया।
 
 
इसके बाद महारानी ने एक-एक करके सभी मंत्रियों से मुलाकात की। कैमरन ने महारानी को अपनी सीट पर बिठाया। वह खुद विदेश मंत्री विलियम हेग के साथ वाली सीट पर बैठे। कैमरन के प्रवक्ता ने बताया कि महारानी 30 मिनट तक बैठक में रहीं। इस दौरान उन्होंने ज्यादा कुछ कहा नहीं।

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment