ह्यूस्टन. भारतीय मूल की एक अमेरिकी छात्रा ने विज्ञान एवं गणित के क्षेत्र में देश का शीर्ष पुरस्कार सीमंस अवाड्र्स फॉर एडवांस्ड प्लेसमेंट जीता है।
सानजोस की हार्कर स्कूल की छात्रा राम्या रंगन ने अपने ही स्कूल के एक छात्र अल्बर्ट वू के साथ मिलकर 2011 के लिए यह पुरस्कार जीता है। दोनों एडवांस्ड प्लेसमेंट विज्ञान और गणित पाठ्यक्रम में देश के शीर्ष उपलब्धिकर्ता बन गए हैं।
हरेक को 5000 डॉलर की छात्रवृत्ति मिलेगी। गौरतलब है कि इस साल 50 प्रांतों के उच्च विद्यालयों से 101 छात्र इस पाठ्यक्रम के लिए चुने गए हैं। शेष 99 को 2000 डॉलर की छात्रवृत्ति मिलेगी।