इस्लामाबाद.प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के शासनकाल में पाकिस्तान को 8,500 अरब रूपए (94 अरब) का नुकसान हुआ। यह नुकसान भ्रष्टाचार, कर चोरी तथा खराब प्रशासन के कारण हुआ।
यह खुलासा भ्रष्टाचार पर निगरानी रखने वाली संस्था 'ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल पाकिस्तान' (टीआईपी) की रिपोर्ट से हुआ है। टीआईपी के सलाहकार आदिल गिलानी ने समाचार पत्र 'द न्यूज' से कहा कि भ्रष्टाचार के प्रभाव काफी गम्भीर हैं। आदिल के अनुसार, पाकिस्तान की सरकार यदि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाती है तो इसे दुनिया से धन की आवश्यकता नहीं होगी।
संस्था की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान की मौजूदा सरकार जो वर्ष 2008 में सत्ता में आई, अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। इस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले गए और देश सर्वाधिक भ्रष्ट राष्ट्रों की सूची में ऊपर के स्थान पर पहुंच गया।
भ्रष्टाचार से निपटने के लिए बने राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो तथा संघीय जांच एजेंसी भी भ्रष्ट लोगों के साथ हैं। ये संस्थाएं प्रभावशाली लोगों के पक्ष में काम कर रही हैं और सबूत मिटाकर भ्रष्ट लोगों की मदद कर रही हैं।
Related Articles: