मिलिए फेसबुक की पहली महिला इंजीनियर से, इनके दम पर खड़ी हुई कंपनी
dainikbhaskar.com
| Nov 01, 2012, 00:01AM IST

साल 2005 की बात है। फेसबुक हैडक्वार्टर एकदम खाली भूतहा जैसा दिख रहा था। एक लड़की पहली जॉब और इंटरव्यू के लिए ऑफिस में बैठी थी। दोपहर में लगभग दो घंटे इंतजार करने के बाद उसे बुलाया गया। (अगर फेसबुक पर है आपका अकाउंट तो इन 10 चीजों से बचें)
लड़की ने फेसबुक प्रमुख 'मार्क जुकरबर्ग' को ऐसा प्रभावित किया कि वह बन गई 'फेसबुक' की पहली महिला इंजीनियर। यह लड़की थी 'रुचि सांघवी', जिसने फेसबुक की सबसे विवादित फीचर 'न्यूज फीड' का आइडिया दिया।
उन्होंने अपने कुछ बेहतरीन आईडिया से फेसबुक को दुनिया की सोशल नेटवर्किंग साइट बनाया. 2005 में नौकरी ज्वाइन करने वाली 23 वर्षीय रुचि ने 2010 में कंपनी में बड़े पद को छोड़कर सबको चौंका दिया।
दैनिकभास्कर डॉट कॉम अपने पाठकों को बता रहा है भारत की रुचि सांघवी और उसके फेसबुक के सफर के बारे में..।






