विज्ञापन
 
 
 
 

राष्ट्रपति का सेक्स टेप बनाकर ब्लैकमेल करना चाहता था रूस

 
Source: Dainikbhaskar.com   |   Last Updated 15:49(24/12/11)
 
 
 
 
न्यूज डेस्क. दूसरे देशों के बड़े अधिकारी और नेताओं को अपने हुस्न के जाल में फांसकर खुफिया जानकारी निकालने का मायाजाल सबसे पहले रूस ने बुना था। रूसी खुफिया एजेंसी केजीबी ने कुछ हसीनाओं को इस खास काम के लिए ट्रेनिंग दे रखी थी। इंडोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति रहे अहमद सुकर्णो ने इस पैंतरे को पूरी तरह फेल कर दिया था।

यह वाकया 1956-57 का है जब सुकर्णो रूस के दौरे पर थे। एशिया में अपनी साख बढ़ाने के प्रयास में लगे सोवियत संघ ने सुकर्णो को फंसाने की साजिश रची।

सुकर्णो जिस हवाई जहाज से आ रहे थे उसमें सोवियत संघ ने कुछ महिला जासूसों को एयरहोस्टेस के वेष में भेजा। रंगीन मिजाज के सुकर्णो का दिल जल्द ही एक एयरहोस्टेस पर फिसल गया। सुकर्णो ने उसे उन हसीनाओं को होटल आने का आमंत्रण दे दिया।

अगले दिन सुकर्णो के होटल रूम में एक बड़ी सेक्स पार्टी आयोजित की गई। सुकर्णो और हसीनाओं के बीच हुई इस सेक्स पार्टी को सोवियत संघ ने खुफिया कैमरों के जरिए टेप तैयार किया।

इस पार्टी के अगले दिन सोवियत संघ सरकार ने सुकर्णो को एक थिएटर में आमंत्रित किया और उन्हें वो पोर्न फिल्म दिखायी। केजीबी के अधिकारियों को यकीन था कि सुकर्णो उस फिल्म को देखते ही हड़बड़ा जाएंगे और सोवियत संघ की मदद को तैयार हो जाएंगे। लेकिन इसका ठीक उल्टा हुआ।

सुकर्णो ने हंसते हुए उस फिल्म की और प्रतियां तोहफे के रूप में सोवियत संघ से मांग ली। सुकर्णो ने कहा, मुझे रूसी महिलाओं के साथ इस तरह रोमांस करता देख इंडोनेशिया की जनता बहुत खुश होगी। आपका बहुत धन्यवाद जो आपने यह फिल्म बनायी।

सुकर्णो के ऐसे तेवर देख रूस हक्का बक्का रह गया था। सुकर्णो ने सोवियत संघ के इरादों पर पानी फेर दिया था।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
3 + 5

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Who looks hotter in red bikini?
Premiere of 'Madhubala - Ek Ishq Ek Junoon'
Just Added

ઉફ્ફ,અ'વાદની આ ગરમી
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment