Home >> International News >> International >> Russian Space Agency Spending $68 Billion In Next 7 Years
रूस ने अंतरिक्ष में बढ़त हासिल करने के लिए कसी कमर
Agency | Dec 29, 2012, 13:03PM IST

मॉस्को. रूस अंतरिक्ष में दोबारा अपना परचम लहराने के लिए कमर कस रहा है। वह अगले कुछ वर्षो में अंतरिक्ष शोध में भारी निवेश करने जा रहा है। प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव 2013 से 2020 के बीच अंतरिक्ष उद्योग को पुन: विकसित करना चाहते हैं।
इसके लिए 68.71 अरब डॉलर (3.78 लाख करोड़ रु.) की योजना को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि हमारा देश अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन, सौर मंडल में चंद्रमा, मंगल तथा दूसरे ग्रहों के अध्ययन करेगा। इसके अलावा दूरगामी परियोजनाओं में अधिक सक्रियता से हिस्सा लेगा। शीतयुद्ध के दौरान इस क्षेत्र में अमेरिका के साथ रूस की कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली थी।
रूस की उपलब्धियां
- विश्व को पहला उपग्रह स्पूतनिक दिलाया।
- पहला अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन।
- पहली महिला अंतरिक्ष यात्री वेलेंतीना तेरेश्कोवा।
- अंतरिक्ष में चहलकदमी करने वाला पहला यात्री अलेक्सी लियोनोव।
- मंगल तथा चंद्रमा के अध्ययन के लिए पहले शोधयान भी रवाना किए।
- 1970 में लूनोखोद परियोजना की नींव रखी। इससे मानवरहित रोवरों को चंद्रमा पर भेजा गया।






