न्यूज डेस्क. रूस में गुरुवार को एक परमाणु पनडुब्बी ‘के-84 येकातेरिनबर्ग’ में आग लग गई। यह पहला मौका नहीं है जब रूसी पनडुब्बियों में ऐसा हादसा हुआ है।
साल 2000 में भी एक ऐसा ही हादसा हुआ था जिसमें 118 नाविकों की जान गई थी। रूसी ऑस्कर सेकंड क्लास सबमरीन कुर्स्क रूस द्वारा निर्मित सबसे महंगा और आधुनिक पनडुब्बी थी। लेकिन एक छोटी से गैस रिसाव के कारण हुए हादसे में वो डूब गई।
12 अगस्त 2000 की सुबह जब रूसी नाविक टॉर्पेडो का परीक्षण कर रहे थे तभी अचानक से हाइड्रोजन पर-ऑक्साइड गैस के रिसाव के कारण यह हादसा हो गया। यह हादसा बेरिंट सागर में हुआ था। वीडियो में देखिए कैसे एक छोटी सी चूक के कारण 118 जानें एक साथ चली गईं।