विज्ञापन
 
Home >> International News >> International >> Salman Rushdie's Fatwa Will Become An Iranian Vide

सलमान रूश्दी के खिलाफ जारी फतवे पर बनेगा वीडियो गेम

दैनिकभास्कर.कॉम | Jun 28, 2012, 11:54AM IST
 
 

ईरानी सरकार द्वारा प्रायोजित एक संस्था एक ऐसे वीडियो गेम को डेवलप कर रही है, जो सलमान रूश्दी की किताब सैटेनिक वर्सेज पर लगाए गए फतवे पर आधारित है। इस वीडियो गेम का नाम 'द स्ट्रेसफुल लाइफ ऑफ सलमान रूश्दी एंड इंप्लीमेंटेशन ऑफ हिज वर्डिक्ट' है। इस्लामिक स्टूडेंट एसोसिएशन से जुड़े हुए सईद कमाली देहगन ने तेहरान में इस हफ्ते आयोजित इंटरनेशनल कंप्यूटर गेम्स एक्सपो में 'द गार्जियन' के हवाले से बताया कि इस वीडियो गेम के निर्माण का पहला चरण पूरा हो चुका है।

जैसा कि सभी को मालूम है ईरान के अयातोल्लाह खोमेनी द्वारा सन् 1989 मे सलमान रूश्दी के उपन्यास सटैनिक वर्सेज को इस्लाम के खिलाफ मानते हुए फतवा जारी किया गया था। इस फतवे में रूश्दी को मारने का आदेश दिया गया था।

अब देखना यह है कि सलमान रूश्दी के खिलाफ जारी फतवे पर आधारित यह वीडियो गेम ईरान युवाओं को कितना पसंद आता है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment