विज्ञापन
 
Home >> International News >> International >> Sandy Hook Shooter With Their Substitute Teacher

PHOTOS: बच्चों की सुरक्षा में नाकाम रहा अमेरिका

1 of 7 Photos

न्यूयॉर्क. अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कनेक्टीकट के एक प्राइमरी स्कूल में हुई गोलीबारी से पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि देश अपने बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त काम नहीं कर रहा है।

 


उन्होंने इस तरह की त्रासदियों को रोकने के लिए अपने पद की ताकत का इस्तेमाल करने का वादा किया । ओबामा ने कनेक्टीकट के न्यूटाउन का दौरा किया था, जहां बीते सप्ताह एडम लांजा नामक युवक ने ‘सैंडी हुक एलीमेंटरी’ स्कूल में गोलीबारी करके 20 बच्चों सहित 26 लोगों की हत्या कर दी थी।

पुलिस का कहना है कि 20 वर्षीय लांजा ने एक बड़ी राइफल का इस्तेमाल किया और छह-सात साल के बच्चों पर कई-कई गोलियां बरसा दीं। इस घटना ने पूरी दुनिया को सकते में डाल दिया और अब अमेरिकी लोग इससे जुड़े कई सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर हम अपने प्रति ईमानदार हैं तो उत्तर ‘ना’ है। हम प्रयाप्त कदम नहीं उठा रहे हैं और हमें बदलाव करना होगा।

 

पीड़ितों की याद में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न धर्मों के नेता शामिल हुए और पीड़ितों के लिए प्रार्थना भी की गई। ओबामा ने कहा कि कोई एक कानून और एक साथ कई कानून भी दुनिया से बुराई को खत्म नहीं कर सकते अथवा हर संवेदनहीन हिंसक कार्रवाई को रोक नहीं सकते हैं। हम नियमित तौर पर इस घटनाओं के होने को स्वीकार नहीं कर सकते।

 

तस्वीरों में देखें...


आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment