वैज्ञानिकों ने एक और मानव बस्ती योग्य नया ग्रह खोज निकाला
Source: एजेंसी | Last Updated 15:47(03/02/12)
सिडनी. वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से 22 प्रकाश वर्ष की दूरी पर एक नए ग्रह की खोज की है जहां पर धरती के समान ही पानी और जीवन होने की संभावना जताई जा रही है।
नए ग्रह जेजी 667 सीसी की खोज करने वाले आस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय 'यूएनडब्ल्यू' के प्रोफेसर क्रिसटिनी ने बताया कि इस ग्रह को पृथ्वी की तरह ही सूर्य से लगभग 90 प्रतिशत प्रकाश मिलता है। इस ग्रह को मिलने वाले प्रकाश का अधिकतर हिस्सा अवरक्त इंफ्रारेड यानी किरणों के रुप में होता है जिसका अधिकतर हिस्सा ग्रह द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है।
टिनी ने बताया कि इसका मतलब यह है कि यह ग्रह अपने सूर्य से सलगभग उतनी ही ऊर्जा ग्रहण करता है जितना पृथ्वी अपने सूर्य से करती है। इस कारण ग्रह का तापमान जीवन की संभावना के लिए एकदम उपयुक्त है। अगर इसकी सतह चट्टानी होगी और वातावरण में नमी होगी तो इस ग्रह पर जीवन की पूरी संभावना है।
जेरमी बेली और राब विअनेमेयर के साथ नए ग्रह को खोजने वाले टिनी ने कहा कि किसी ग्रह पर नमी का पाया जाना वहां जीवन की संभावना को प्रबल करता है। यह ग्रह अपने सूर्य की परिक्रमा 28.15 दिनों में पूरी कर लेता है और इसका द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान से 4.5 गुना कम है।
खोजकर्ता दल के एक अन्य सदस्य ने बताया कि इस खोज ने हमारी सोच में काफी बदलाव ला दिया है हम जितना सोचते थे उससे कहीं अधिक भिन्न-भिन्न वातावरण में मानव बस्ती बनाने योग्य ग्रह पाए जा सकते हैं।