विज्ञापन
 
 
 
 

वैज्ञानिकों ने खोजी अदृश्य होने की तरकीब

 
Source: एजेंसी   |   Last Updated 00:20(07/01/12)
 
 
 
 
वाशिंगटन. मिस्टर इंडिया और हैरी पाटर अब फैंटसी नहीं बल्कि हकीकत बनने जा रहे है क्योंकि वैज्ञानिकों ने सेकंड में छुमंतर करके इंसान को गायब करने की तरकीब खोज ली है।


वैज्ञानिकों को इंसान को गायब करने की तरकीब खोजने में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।

उन्होंने सेकेंड के एक हिस्से के लिये प्रकाश की किरणों को मोड़ पाने में सफलता हासिल कर ली है जो किसी भी चीज को अदृश्य बनाने के लिए आवश्यक है।


अमेरिकी पत्रिका नेशनल ज्योग्राफ्कि में प्रकाशित आलेख में बताया गया है कि अमेरिका के कार्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने सेकेंड के 400 खरबवें हिस्से के लिए प्रकाश किरणों को मोड़ने में कामयाबी हासिल की। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर प्रकाश किसी वस्तु से टकराकर वापस लौटने के बजाय उसके किनारे से होकर गुजर जाए तो वह वस्तु लगभग अदृश्य हो जाएगी।


इस शोध को अंजाम देने वाले दल के साथ जुड़े हुए वैज्ञानिक मोटी फ्रिडमेन ने बताया कि इस प्रयोग के लिए उन्होंने लेजर की एक किरण को एक विशेष टाइम लेंस से गुजारा जिसने प्रकाश पुंज के कालिक गुणों को तो परिवíतत कर दिया जबकि उसे किसी भी प्रकार से खंडित नहीं होने दिया। इसकी वजह से लेजर किरण की आवृति और तरंग धैर्य में परिवर्तन आ गया और वह एक अलग गति के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ी जिसकी वजह से समय विवर उत्पन्न हो गया। इस पूरी प्रक्रिया पर नजर रख रहा एक अत्याधुनिक वैज्ञानिक उपकरण भी समय विवर का पता लगाने में असफल रहा।


वैज्ञानिकों के अनुसार यह शोध अभी बेहद शुरुआती चरणो में है और उन्हें सेकेंड के 400 खरबवें हिस्से में ही समय के बीच एक विवर उत्पन्न करने में कामयाबी मिली है। उनका कहना है कि भविष्य में इसका इस्तेमाल बहुत से क्षेत्रों में हो सकेगा और आने वाले समय में यह शोध विज्ञान जगत में एक क्रांतिकारी पहल का सूत्रपात करेगा।


वैज्ञानिकों का कहना है कि भविष्य में इस शोध को आधार बनाकर एक ऐसा चोगा तैयार किया जा सकता है जो लोगों को हैरीपाटर की तर्ज पर अदृश्य होने में सहायता करेगा। तेजी से बदलती जा रही दुनिया में जब तमाम मूल्यवान वस्तुओं से अधिक कीमती गोपनीय डाटा है तो इस तकनीक का इस्तेमाल करके फाइबर आप्टिक्स से गुजर रहे गोपनीय डाटा को बिना किसी की नजर में आए हासिल किया जा सकेगा।



ऐसा भी संभव है कि भविष्य में वैज्ञानिक समय विवर का आकार बढ़ाने और इसे त्रिआयामी आकार देने की कोशिश करेंगे ताकि यह सब ओर से उत्पन्न हो रहे प्रकाश को आसानी से मोड़ा जा सके। मौजूदा शोध समय और अंतरिक्ष को लेकर हमारी समझ बढाने में मददगार साबित होगा।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
1 + 5

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Who looks hotter in red bikini?
Premiere of 'Madhubala - Ek Ishq Ek Junoon'
Just Added

ઉફ્ફ,અ'વાદની આ ગરમી
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment
(2)
Latest | Popular