शी जिनपिंग दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले देश चीन के नए नेता चुने गए हैं। अगले दस सालों तक वे दुनिया भी बड़ी आर्थिक महाशक्ति की बागडोर राष्ट्रपति में रूप में संभालेंगे। साथ ही सबसे ताकतवर सेना के कमांडर इन चीफ भी होंगे।
शी जिनपिंग के लिए यहां तक रास्ता आसान नहीं था। इन शीर्ष पदों के लिए उनकी कड़ी तपस्या भी है। 1953 में बीजिंग में जन्मे जिनपिंग आजाद चीन में पैदा होने वाले पहले राष्ट्रपति हैं। उनके क्रांतिकारी पिता शी जोंगशुन 1962 में माओ सरकार में उप प्रधानमंत्री थे।
जिस उम्र में बढ़ते हुए बच्चे अच्छी शिक्षा पाने के लिए शहर का रुख करते हैं उस उम्र में जिनपिंग को गांव में काम करने के लिए भेज दिया। पेशे से केमिकल इंजीनियर जिनपिंग का निजी जीवन हमेशा रहस्यमय रहा है। यह बड़ी हैरत की बात है कि उनकी बेटी नाम बदल कर अमेरिका में 24 घंटे चीनी सुरक्षा गार्डों की निगरानी में रहती है। वहीं, चीन में जिनपिंग का नाम भले ही कोई भूल जाए, लेकिन उनकी पत्नी का नाम हर किसी की जुबां पर होता है।
आइए जानें अगले दस सालों तक चीन पर हुकूमत करने वाले शख्स की जीवन के कुछ अनछुए पहलू के बारे में। कैसे एक गांव की गुफा में रहने वाला शख्स चीन की शीर्ष पद पर पहुंचा गया...