प्रिंस हैरी

लंदन. ब्रिटेन राजघराने के राजकुमार प्रिंस हैरी अपनी न्यूड पिक्चर दुनिया के सामने आने के बाद अपने देश के लिए रवाना हो गए। अपने बर्थडे पर लॉस वेगास में आयोजित एक पार्टी में 27 साल के राजकुमार हैरी न्यूड होकर मिस्ट्री गर्ल के साथ स्ट्रिप बिलियर्ड्स खेल का मजा ले रहे थे। एक भद्दी तस्वीर में राजकुमार हैरी अपने हाथों से अपना अंग छुपाते दिख रहे हैं जबकि एक नंगी लड़की उनके पीछे खड़ी है। अन्य तस्वीर में हैरी नंगी लड़की को पीछे से लिपटे हुए हैं। ये तस्वीरें दुनियाभर की हजारों वेबसाइट पर अपलोड की गईं।
लेकिन सेंटर जेम्स महल की ओर भेजे गए कानूनी नोटिस में सभी ब्रिटिश अखबारों से कहा गया कि वे इन तस्वीरों को न छापें। नोटिस में कहा गया है कि चूंकि यह प्रिंस की प्राइवेसी से जुड़ा मामला है, इसलिए तस्वीरें न छापी जाएं और अगर ये तस्वीरें अखबारों में छपती हैं तो यह प्रिंस के साथ नाइंसाफी होगी।
ब्रिटिश टैबलॉयड 'द सन' ने भी प्रिंस हैरी की न्यूड तस्वीरें अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित नहीं कीं। हालांकि शीर्षक में यह जरूर बताया है कि प्रिंस हैरी लॉस वेगास में पार्टी के बाद 'नंगे' पकड़े गए। अखबार ने एक कार्टून के माध्यम से भी हैरी पर निशाना साधा है।
न्यूड तस्वीरें जारी होने के बाद हैरी अपनी शक्ल छुपाते हुए नजर आए। पांच दिन की लंबी छुट्टी के अंतिम दिन हैरी एक अन्य लड़की के साथ नजर आए। अमेरिका के लॉस एंजेल्स ब्लू के एक रेस्टरां की कार पॉर्किंग में हैरी ब्लू शर्ट और पनामा हैट में नजर आए। हंगामे से बचने के लिए उन्हें ब्रिटेन जाने में ही भलाई समझी। उन्हें लॉस एंजेल्स के एयरपोर्ट पर भी देखा गया। हैरी ने फोटो पर कोई भी कमेंट नहीं किया। उनके छह सुरक्षा अधिकारी उन्हें लगातार बचाते हुए ले गए।
प्रिंस के एक दोस्त ने बताया कि न्यूड होने की शुरुआत डिनर के बाद हुई थी। उन्होंने होटल के बार में शराब पी और वहां एक लड़की से मुलाकात के बाद उसे अपने रूम में पार्टी के लिए न्योता दिया। दोस्त के मुताबिक गेम शुरू होने से पहले ही सभी लोगों ने जमकर शराब पी हुई थी। इसके बाद हैरी ने अपने कपड़े उतार दिए। देखते-देखते वहां मौजूद सभी ने अपने कपड़े उतार दिए। इस लड़की को यकीन नहीं हो रहा था कि वहां सभी नंगे हैं।
प्रिंस के एक दोस्त के अनुसार, 'पार्टी में जमकर मस्ती हो रही थी। उस लड़की ने भी खूब मस्ती की। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि कोई उनकी पार्टी में दखल नहीं देगा। सभी लोग नशे में धुत थे और यह स्थिति हैरी के लिए खतरे से खाली नहीं थी।'
ब्रिटिश राजपरिवार से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि जब ये विवादास्पद तस्वीरें ली गईं उस समय हैरी, सेना का एक अफसर और एक पायलट अपना करियर शुरू करने से पहले फुर्सत के कुछ पल बिता रहे थे। हैरी इस साल के अंत में अफगानिस्तान में तैनात किए जाने हैं।
इन तस्वीरों से प्रिंस हैरी की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा हो गया है। आखिर प्रिंस की सुरक्षा कर रहे ऑफिसर उस वक्त कहां थे, जब ये तस्वीरें ली जा रहीं थीं। इस मामले में इस बात का भी डर था कि इन तस्वीरें से उन्हें 'ब्लैकमेल' किया जा सकता था या फिर उन पर हमला भी हो सकता है। हालांकि, पुलिस कमिश्नर बेरनार्ड होगन ने दोषी सुरक्षा अधिकारियों के खिलाफ किसी भी कार्रवाई से इनकार किया है। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि रॉयल प्रोटेक्शन के अफसर उनकी सुरक्षा के लिए है। होगन के मुताबिक वे हैरी की व्यक्तिगत जिंदगी में दखल के लिए नहीं हैं।






