विज्ञापन
 
Home >> International News >> Pakistan >> Senators Say CIA Misled Filmmakers About Osama Bin Laden Raid

ओसामा छिपा कैसे रह गया पाक आयोग ने सौंपी रिपोर्ट

dainikbhaskar.com | Jan 05, 2013, 10:22AM IST
 
 

इस्लामाबाद. दुनिया का मोस्ट वांटेड आतंकी ओसामा बिन लादेन कई साल तक पाकिस्तान में छिपा कैसे रह गया। इस मामले की जांच के लिए बने न्यायिक आयोग ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ को सौंप दी। 
 
इसे वर्गीकृत श्रेणी में रखा गया है इसलिए फिलहाल यह सार्वजनिक नहीं की जाएगी। पाकिस्तान के इतिहास में यह सबसे ज्यादा असहज मामला था। अल कायदा सरगना ओसामा पाकिस्तान में है यह तब पता चला जब अमेरिकी सील कमांडो दल ने उसे एबटाबाद छावनी के पास मार गिराया। इसके बाद से पाकिस्तान और अमेरिका के रिश्तों में खटास आ गई थी। 
 
 
आधिकारिक बयान के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जावेद इकबाल की अध्यक्षता वाले आयोग के सदस्यों ने प्रधानमंत्री निवास पर अशरफ से मुलाकात कर उन्हें रिपोर्ट सौंपी। आयोग ने अनेक वरिष्ठ सिविलियन और फौजी अफसरों के इंटरव्यू लिए। ओसामा की तीन पत्नियों से बातचीत की। उन तीनों को बाद में सऊदी अरब भेज दिया गया।
 
जांच के मुद्दे 
 
> कैसे ओसामा की पाकिस्तान में मौजूदगी का पता नहीं चला?
> 40 मिनट तक चले अमेरिकी सैन्य अभियान की क्या परिस्थितियां थी?
> सैन्य प्राधिकार की लापरवाही के क्या कारण रहे?
 
क्यों नहीं होगी सार्वजनिक
 
> माना जा रहा है कि इसमें सरकार व सेना की लापरवाही के अनेक उदाहरण हैं।
> रिपोर्ट में संभवतया यह जानकारी भी है कि ओसामा के पाकिस्तान में छिपे होने की जानकारी सरकार व सेना के कुछ अफसरों को थी
 
 
पाकिस्तान में भारतीय टीवी चैनलों पर प्रतिबंध की मांग
 
इस्लामाबाद. पाकिस्तान सरकार से मांग की गई है कि वह प्राइम टाइम में भारत और तुर्की के टीवी कार्यक्रमों के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाए। यह मांग की है पाकिस्तानी संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली की स्थायी समिति ने। सूचना और प्रसारण मामलों की इस समिति ने कहा कि प्रस्तावित प्रतिबंध को तोड़ने वालों को कड़ी सजा का भी प्रावधान हो।
 
 
समिति की बैठक की अध्यक्षता सत्तारूढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के बेलम हुसैन ने की। बैठक में देश के सूचना सचिव रशीद अहमद, पाकिस्तानी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी के चेयरमैन अब्दुल जब्बार भी थे। टीवी कलाकार कवी खान, लैला जुबेरी तथा मारिया वस्ती भी इस बैठक में मौजूद थे।   पाकिस्तान में टीवी कलाकार और निर्माता तुर्की के कार्यक्रमों का कड़ा विरोध कर रहे हैं। इससे पहले ये लोग भारतीय टीवी के कार्यक्रमों का विरोध कर चुके हैं। ये कार्यक्रम उर्दू में डब करके कई प्रमुख टीवी चैनल प्राइम टाइम पर दिखाते हैं।
 
 
‘विदेशी धारावाहिक पाकिस्तान की सभ्यता और संस्कृति को खराब कर रहे हैं। इन पर प्रतिबंध लगना ही चाहिए।’
 
- रशीद अहमद, सूचना सचिव पाकिस्तान
 
 
‘केबल पर भारतीय टीवी चैनलों और एफएम रेडियो के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।’
 -आसिफ रजा मीर, अभिनेता पाकिस्तान

आपकी राय

 

फिलहाल सार्वजनिक नहीं होगी रिपोर्ट

 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment