विज्ञापन
 
 
 
 

शाहिदा बनेंगी पाक की पहली थ्री-स्टार महिला सेनाधिकारी

 
Source: agency   |   Last Updated 18:49(13/09/11)
 
 
 
 

इस्लामाबाद.  पाकिस्तान की सेना की एक शीर्ष अधिकारी शाहिदा बादशाह देश की पहली थ्री स्टार महिला अधिकारी बनने जा रही हैं। बादशाह सेना की दो स्टार जनरलों में सर्वाधिक वरिष्ठ हैं और इस समय आर्मी मेडिकल कालेज में पदस्थ हैं।
अक्टूबर में पांच लेफ्टिनेंट जनरल के सेवानिवृत्त होने पर बादशाह को पदोन्नति दिए जाने की संभावना है। सर्जन जनरल लेफ्टिनेंट रेहान बर्नी तथा चार अन्य थ्री स्टार जनरल अक्टूबर में सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।
सूत्रों ने बताया कि बादशाह, बर्नी का स्थान ले सकती हैं। सेना के एक सूत्र ने बताया,‘कम से कम पांच मेजर जनरलों की लेफ्टिनेंट जनरल के अगले पद पर पदोन्नति करने के लिए प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है।’ अन्य दो स्टार वाले जनरलों में नेशनल लॉजिस्टिक सेल प्रमुख मेजर जनरल जुनैद रहमत वरिष्ठता सूची में शीर्ष पर हैं।
पाक सेना में महिलाएं: पाकिस्तान एक मात्र ऐसा मुस्लिम देश है जहां महिलाएं मेजर जनरल पदों पर हैं। देश में अधिकतर महिलाएं चिकित्सा और शिक्षा कोर तक ही सीमित हैं। हाल ही में सरकार ने लड़ाकू क्षेत्र को भी उनके लिए खोल दिया गया है। वर्तमान में करीब 4000 मुस्लिम महिलाएं पाकिस्तान की सेना का हिस्सा हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
4 + 5

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Who looks hotter in red bikini?
Premiere of 'Madhubala - Ek Ishq Ek Junoon'
Just Added

ઉફ્ફ,અ'વાદની આ ગરમી
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment