आस्ट्रेलिया में बंद होंगे तीन संस्थान, 530 भारतीय छात्र फंसे
Agency
| Oct 04, 2012, 07:13AM IST
एनएसडब्ल्यू में 'आईवी ग्रुप' नामक संस्थान है। मेलबर्न के दोनों संस्थानों में 500 से अधिक भारतीय छात्र हैं। एनएसडब्ल्यू के संस्थान में करीब 30 भारतीय छात्र हैं। इस बीच, भारत में आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त पीटर वर्गीज ने भरोसा दिलाया कि इन संस्थानों में पढऩे वाले भारतीय छात्रों के हितों की रक्षा की जाएगी।
आसका के मुख्य आयुक्त क्रिस राबिन्सन ने कहा, 'किसी प्रशिक्षण संस्थान के पंजीकरण को रद्द करने का फैसला हम आसानी से नहीं लेते, लेकिन छात्रों के हित और प्रशिक्षण मानकों को कायम रखना महत्वपूर्ण है।' राबिन्सन के मुताबिक, संस्थानों के पास आसका के फैसले पर पुनर्विचार कराने का अधिकार है। ऐसे में फैसले के लागू होने में देर हो सकती है या फैसला बदल भी सकता है। अपील के नतीजों पर कोई भी फैसला 30 अक्टूबर से लागू होगा।






