एक छोटी सी गलती ने मासूम को बना दिया `छोटा कांचा चीना`

वैंग जियापेंग की उम्र मात्र 6 साल है। खेलने-कूदने की उम्र में ये बच्चा जीवन के बुरे दौर से गुजर रहा है। एक हादसे में वैंग का चेहरा बुरी तरह जल गया था, जिसके कारण अब वह गुमनामी की ज़िंदगी जीने के लिए मजबूर है।
चीन के निंगज़िया प्रांत के यिनचुआन में रहने वाला वैंग नवंबर 2010 को गैस लाइटर से खेलते हुए दुर्घटना का शिकार हो गया था। अत्यधिक जलने के कारण वैंग का चेहरा खराब हो गया है। चेहरे के साथ-साथ वैंग ने अपने हाथों और पैरों की उंगलियों को भी खो दिया है।
दुर्घटना के तुरंत बाद वैंग के माता-पिता उसे निंगज़िया मेडिकल यूनिवर्सिटी जनरल अस्पताल ले गए। आर्थिक हालत ठीक नहीं होने के कारण उसके माता-पिता केवल तीन महीने तक ही उसका इलाज करवा पाए। अपने बच्चे की जान बचाने के लिए उन्होंने अपना घर भी बेच दिया और अस्पताल का 150,000 युआन (लगभग 15,000 पाउंड) का बिल बमुश्किल चुकाया।
वैंग के पिता वैंग यूगियू (32 वर्षीय) दु्ग्ध डेरी का व्यवसाय करते हैं और महीने में 2,000 युआन कमाते हैं, जबकि उसकी मां जेंग्वे जियू (30 वर्षीय) गृहिणी हैं।
अपनी खराब चेहरे की वजह से वैंग अधिकतर समय घर में गुजारत है। उसके माता-पिता ने कई बार उसका दाखिला आस-पास के स्कूलों में करवाया, लेकिन चेहरे के कारण उसे स्कूल स्टाफ द्वारा घर वापस भेज दिया जाता।
वैंग का चेहरा सामान्य करने के लिए तीन सर्जरी की जानी हैं, जिसके लिए लगभग 300,000 युआन (30,000 पाउंड) की आवश्यकता है। खराब माली हालत के कारण उसके माता-पिता इतनी अधिक धनराशि का इंतज़ाम नहीं कर पा रहे हैं और वैंग अभी भी खराब चेहरे व किस्मत का दंश झेल रहा है।





