विज्ञापन
 
Home >> International News >> International >> Snow In America

PHOTOS: सड़कों पर 2 फुट बर्फ, 5000 से ज्यादा उड़ानें रद्द

1 of 10 Photos

बोस्टन/न्यूयार्क/ओटावा. पूर्वी कनाडा और उत्तर-पूर्वी अमेरिका में शुक्रवार को ऐतिहासिक बर्फीले तूफान और भारी बर्फबारी ने कहर बरपाया। पांच हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं। तीन लाख से ज्यादा घरों में बिजली गुल हो गई। सड़कों पर फिसलन से कई जगहों पर दुर्घटनाएं हुईं तो कुछ जगह करीब दो फुट तक बर्फ जम गई। अमेरिका के पांच राज्यों में इमर्जेंसी घोषित कर दी गई है।

मैसाच्युसेट्स के गवर्नर ने गाडिय़ां चलाने पर रोक लगा दी है। कई शहरों में बिना रोक के ही गाडिय़ां चलाना संभव नहीं है। न्यूयार्क में मेट्रो नॉर्थ रेलरोड पर सेवाएं बंद कर दी गई हैं। कनाडा में शुक्रवार को 200 से ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं हुईं जिनमें तीन लोग मारे गए।

परमाणु संयंत्र बंद

बर्फीले तूफान और भारी वर्षा के मद्देनजर मैसाच्युसेट्स परमाणु बिजलीघर स्वत: बंद हो गया। न्यूक्लियर रेगुलेटरी कमीशन के एक अधिकारी ने बताया कि प्लाइमाउथ स्थित पिलग्रिम न्यूक्लियर पॉवर प्रोजेक्ट अपने आप बंद हो गया। इसमें कोई खराबी नहीं आई है। इस वजह से बहुत बड़ा इलाका अंधकार में डूब गया और बिजली गुल हो गई।

मेयर की सलाह, घर पर मजे लें

न्यूयार्क के मेयर माइकल ब्लूमबर्ग ने कहा है कि लोग घरों में आराम करें, खाने-बजाने के मजे लें या मूवी देखें। उन्होंने कहा कि वे खुद चैन की नींद सोने की कोशिश करेंगे। उन्होंने बताया कि सड़कों से बर्फ हटाने के लिए ढाई लाख टन नमक तैयार है।

(बर्फबारी की और तस्‍वीरें देखने के लिए आगे के स्‍लाइड पर क्लिक करें)
 


आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment